झालरापाटन: NH-52 पर अकोदिया गांव के समीप कार पलटने से एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल, एसआरजी अस्पताल में हुआ इलाज
अकोदिया गांव के समीप कार पलट जाने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। कार पलटने की घटना पीछे से आ रही दूसरी कार के ओवरटेक करते समय टक्कर मारने के कारण हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।असनावर थाना पुलिस सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लिए।