गोरखपुर: दो पक्षों में विवाद के बाद तलवार और चाकू से हमला, नाराज भीड़ ने सड़क पर लगाया जाम, तीन संदिग्ध हिरासत में
एम्स थाना क्षेत्र के कुसमी बाजार राम जानकी मंदिर के पास दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई इस दौरान तलवार और चाकू से एक पक्ष की तरफ से हमला कर दिया गया।जिसमें कालीचरण,गोविंद,सोनू और गुड्डू नाम के व्यक्ति घायल हो गए है.गुड्डू कसौधन बजरंग दल के नेता है बीच बचाव में इन्हें चोट आई है।वहीं दूसरे पक्ष के सद्दाम और जब्बार पर तलवार व चाकू से हमला करने का आरोप लगा है।