Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

जनसेवक अनुज कुशवाहा जी के सौजन्य से डेहरी में निःशुल्क सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगा मुफ्त अध्ययन का अवसर।। रोहतास। डेहरी के तारबंगला मोड़ स्थित फ्री लाइब्रेरी का उद्घाटन सोमवार को किया गया। इस निःशुल्क लाइब्रेरी की शुरुआत समाजसेवी अनुज कुशवाहा के प्रयास से की गई है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बिना किसी शुल्क के बेहतर अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराना है। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे अध्ययन की सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, हाई स्पीड वाई-फाई, आरओ पेयजल, फुली एयर कंडीशन्ड वातावरण, पावर बैकअप, व्यक्तिगत चार्जिंग पॉइंट, दैनिक समाचार पत्र, लॉकर सुविधा, डिस्कशन पॉइंट तथा आरामदायक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सभी सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सीटों की व्यवस्था भी की गई है। उद्घाटन के दौरान अनुज कुशवाहा ने कहा, डेहरी-डालमियानगर के सभी अभिभावकों और युवाओं का मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। उनके सहयोग और आशीर्वाद से इस निःशुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का अवसर देना है, जिनके परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। राजनीति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि शिक्षा सबसे पहले जरूरी है। किसी की मदद करने के लिए हमेशा बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती। लोगों का सहयोग और विश्वास मिले तो समाज के लिए लगातार काम किया जा सकता है। आने वाले समय में भी जनहित के कई कार्य करने की हमारी इच्छा है। उन्होंने अपने समाज सेवा के उद्देश्य पर कहा, हमारे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। हमारा प्रयास है कि छोटी-छोटी पहल के माध्यम से किसी की जान बच सके, किसी जरूरतमंद छात्र को पढ़ाई का अवसर मिले और समाज में सकारात्मक बदलाव आए। यही हमारा उद्देश्य है। इस पहल को स्थानीय लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए लाभदायक बताया। उद्घाटन समारोह में अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटुर पांडेय संजय पासवान अमित पासवान शकुंतला सिंह रजनी रावत शशि कुमार मंजू तिवारी खुशबू कुमारी सविता देवी सहीत बड़ी संख्या में स्थानीय अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

MORE NEWS