रॉबर्ट्सगंज: विकास भवन में उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, समाधान के लिए दिए गए निर्देश
विकास भवन सभागार में 21 अप्रैल दोपहर 3 बजे मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों का पक्ष रखा।