कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर रोड पर महिला के कमरे से मोबाइल और पर्स चोरी, चोर CCTV में कैद
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 26 के शीतला माता मंदिर के समीप का है। जहां रविवार की अहले सुबह एक चोरी की घटना घटित हुई है। मामले की जानकारी देते हुए घर की मालकिन गायत्री देवी ने बताया कि बीते रात उनका पूरा परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। रात के करीब 1:00 तक वे जगी हुई थीं और अपने मोबाइल में समय देखने के पश्चात सोयी थीं।