कोडरमा: कोडरमा के चिगलाबर में सरस्वती विसर्जन के दौरान वीडियो बनाने से रोकने पर महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला
कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलाबर गांव में शनिवार की रात सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। विसर्जन में शामिल महिला और पुरुषों पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी, डंडा और कुदाल से हमला कर दिया। जिसमें 15-20 लोग घायल हो गए। रविवार की सुबह घायल और उनके परिजन कोडरमा थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखित आवेदन दिया।