कोडरमा: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें उक्त ग्राम की बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर अपने प्रतिभा को दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।