कोडरमा: विशुनपुर रोड स्थित राजद कार्यालय में मनाई गई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
राजद जिला प्रधान कार्यालय,विशुनपुर आश्रम रोड में भारत रत्न जननायक एवं बिहार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाया गया। जयंती के अवसर पर स्व कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि समता मूलक समाज के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय के नारे को जन जन तक पहुंचाया।