नईसराय: नए थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने संभाला नई सराय थाने का प्रभार, पहले भी नई सराय थाने में रह चुके हैं पदस्थ
नई सराय थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर की बदली होने के बाद आशुतोष गुप्ता को एक बार फिर नई सराय थाने की कमान सौंपी गई है। नए थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने सोमवार को नई सराय थाने का पदभार भी ग्रहण कर लिया है। सब इंस्पेक्टर आशुतोष गुप्ता बेदाग छवि को लेकर समूचे जिले में जाने जाते हैं। लगभग डेढ़ साल पहले भी एसआई आशुतोष गुप्ता नई सराय थाने में पदस्थ रह चुके हैं।