महोबा: चरखारी बाईपास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी में भीषण आग, 20 स्कूटी जल गईं, हुआ बड़ा नुकसान
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 बायपास स्थित कबीर एंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी में देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में 12 नई ई-स्कूटी जलकर राख हो गईं, जबकि 8 अन्य क्षतिग्रस्त हो गईं। शोरूम का एसी, फॉल्स सीलिंग और फर्नीचर भी जल गया। संचालक ने 12 से 15 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने समय पर सप्लाई बंद नहीं की, जिससे आग और फैल गई।