खरसिया: साइबर ठगी के खिलाफ एसएसपी की सेल्फी मुहिम, रायगढ़वासियों से जुड़ने की की अपील
साइबर जागृति अभियान के तहत एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया। उन्होंने रायगढ़वासियों से अभियान से जुड़ने और साइबर अपराधों के प्रति खुद जागरूक होने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।