रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर से शाहजहांपुर आते हुए समय हुआ हादसा
शाहजहांपुर - रोडवेज बस से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, मृतक की पहचान खुटार थाना क्षेत्र के गुरघिया गांव के रहने वाले लवनीश वर्मा के रूप में हुई है। लवनीश बाइक से मंगलवार सुबह घर से शाहजहांपुर जाने के लिए निकले थे। खुटार-पुवाया मार्ग पर रूजहा कला गांव से पहले ओवरब्रिज के पास बस ने टक्कर मार दी। थाना खुटार क्षेत्र में हादसा हादसा हुआ है।