मोठ: बाइक को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, मोंठ में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, 10 श्रद्धालु हुए घायल
Moth, Jhansi | Jul 6, 2026 झांसी के मोंठ-भांडेर मार्ग पर ग्राम दासना के पास श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु दतिया में घटोरिया पूजा में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोंठ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया गया।