बहराइच: गोपिया इलाके में आक्रामक कुत्ते ने अधेड़ को नोंचकर किया घायल, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज किया रेफर
बहराइच। जिले में लावारिश और आक्रामक कुत्तों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मिहीपुरवा इलाके के गोपिया गांव में एक आक्रामक कुत्ते ने पैदल जा रहे अधेड़ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी सुरेश, खेत से घर वापस लौट रहे तभी कुत्ते के हमले में घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।