बटियागढ़: रजपुरा पुलिस थाने के सामने टूटकर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा
रजपुरा पुलिस थाना के सामने रामकिशन साहू के घर के सामने लगा बहेरा का पेड़ अचानक टूटकर गिर गया,गनीमत रही पेड़ गिरने के समय कोई व्यक्ति मौजूद नही था अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था,आज सोमवार सुबह करीब 7 बजे लोगो ने पेड़ गिरा देखा.. पेड़ की चपेट में आने से घर के बाहर लगा टीनशेड और कुछ छोटी मोटी सामग्री क्षतिग्रस्त हुई है।