गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जंक्शन पर 27 अप्रैल से 16 मई तक 20 दिनों का ब्लॉक, कई ट्रेनें डायवर्ट और कुछ रद्द
गया जंक्शन पर 20 दिनों का ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक 27 अप्रैल 2026 से 16 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म लाइन संख्या-1 पर कार्य किया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। इस कार्य के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट, री-शेड्यूल और कम कोच के साथ चलाया जाएगा।