फरीदपुर: भुता तिराहे के पास डग्गामार बस ने दंपति की बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दंपति घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
यात्रियों से भरी डग्गामार बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दंपति टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे जा गिरे। बाइक पर दंपति और एक 4 साल का बच्चा भी मौजूद था। टक्कर में दंपति और 4 साल का बच्चा घायल हो गए जिनको उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। भुता कस्बे के रहने वाले मोतीराम अपनी पत्नी कन्यवती के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे ।