पट्टी: ढकवा तिराहे से चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार
पट्टी पुलिस एक युवक को चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्श तिवारी पुत्र राकेश तिवारी, निवासी अकारीपुर तिवरान, थाना आसपुर देवसरा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, ढकवा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान अर्श तिवारी संदिग्ध अवस्था में बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।