आगरा: अर्जुन नगर में ढाबे पर खाने के पैसे को लेकर हुआ विवाद, ढाबा संचालक पर गोली चलाने का आरोप, CCTV आया सामने
Agra, Agra | Feb 14, 2026 थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में एक ढाबे पर खाने के पैसे को लेकर ग्राहक और ढाबा संचालक में विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, आरोप है के इस दौरान ग्राहकों में से किसी ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हुआ है,इस दौरान जमकर मारपीट हुई,सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है,घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।