आज़मनगर: आजमनगर: हाजीनगर में कांग्रेस नेता ने माई बहिन मान योजना को लेकर विशेष शिविर लगाया, महिलाओं को किया जागरूक
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के हाजीनगर में रविवार को कांग्रेस नेता आफताब आलम एवं कंचन दास के द्वारा रविवार को शाम चार बजे विशेष शिविर लगाकर माई बहिन मान योजना से जुड़ी जानकारी महिलाओं को दी गई। इस विशेष शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर कांग्रेस नेता आफताब आलम ने बताया कि कांग्रेस कि यह योजना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होगी ।