आज़मनगर: आजमनगर: काली मंदिर के पास पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों से भरी तीन वैन बरामद की, छह तस्कर गिरफ्तार
आजमनगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप तीन मिनी पिकअप वैन में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशी को आजमनगर थाना पुलिस ने एसपीसीए संगठन के सहयोग से रविवार को दिन के दो बजे बरामद किया जबकि छः तस्कर को भी गिरफ्तार किया। एसपीसीए के बिहार झारखंड और बंगाल प्रभारी चंद्रशेखर पासवान और जिला कोऑर्डिनेटर महबूब आलम ने बताया कि पुलिस के सहयोग से कारवाई की गई।