पिछोर: पिछोर ब्लॉक के मनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंका
पिछोर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानपुर में भाजपा मंडल महामंत्री हनुमत सिंह लोधी के नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज शनिवार को लगभग 3:00 बजे किया गया पुतला दहन। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नारे लगाए गए। जीतू पटवारी माफी मांगो,कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए,,इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश लोधी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।