बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों तथा विभिन्न विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.