धौलपुर: महिला थाने में महिला सुरक्षा और सलाह केंद्र हुआ शुरू, पीड़िताओं को दी जायेगी काउंसलिंग, निशुल्क मिलेगा परामर्श
शहर के समीप में स्थित महिला थाने पर शनिवार को महिला सुरक्षा और सलाह केंद्र शुरू किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा केंद्र की शुरुआत की गई है। सलाह केंद्र का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने केंद्र के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के जरिए पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग दी जाएगी