धौलपुर: धौलपुर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने संभाला पदभार, उन्होंने कहा- नहीं करने देंगे बदमाशी
धौलपुर के नए एसपी सुमित मेहरड़ा ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। नए एसपी ने बदमाशों के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने के संकेत दिए है। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने के साथ अपराधी तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। एसपी ने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।