अरनोद: 2 साल से फरार 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत सालमगढ़ पुलिस की कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत थाना सालमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी अरनोद चन्द्रशेखर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सालमगढ़ दीपक कुमार के नेतृत्व में पु