किशनगढ़ बास: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रौनक को जूडो में सिल्वर और अरमान को कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल मिला, सम्मान समारोह आयोजित
Kishangarhbas, Alwar | Sep 28, 2026
किशनगढ़ बास के जाजोर में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 के छात्र रौनक ने जिला स्तरीय कुडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा छात्र अरमान ने कुश्ती में ब्रांच मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सोमवार सुबह 8:00 बजे विद्यालय में दोनों खिलाड़ियों का मेडल पहनाकर एवं मिठाई बांट कर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य ने दोनों छात्रों को बधाई दी।