काराकाट: एसडीएम ने आगजनी की घटनाओं का लिया जायजा, हार्वेस्टर-रीपर मशीनों पर रोक, पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजे का आश्वासन
Karakat, Rohtas | Apr 11, 2026 बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के काराकाट, दिनारा, संझौली, बिक्रमगंज और दावथ प्रखंडों में पिछले दिनों गेहूं की तैयार फसल में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद आज शनिवार को करीब 11 बजे बिक्रमगंज के एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को राहत का आश्वासन दिया।