गोरखपुर के रसूलपुर निवासी विनायक शर्मा के पास अपना कारोबार शुरू करने का विचार था, लेकिन बजट की कमी के कारण वह शुरुआत नहीं कर पा रहे थे। जनसेवा केंद्र के जरिए उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और लोन मिलने के बाद रसूलपुर में अपनी हेयर फैशन की दुकान शुरू की। दुकान पर बाल और दाढ़ी बनाने के साथ मसाज, हेड मसाज और फेशियल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। विनायक के मुताबिक अब उनके साथ 3 लोग काम कर रहे हैं और उन्हें खुद भी रोजगार मिला है।
[CM YUVA, Gorakhpur, Yogi Adityanath]
#CMYUVA #Gorakhpur #YogiAdityanath