गोरखपुर को पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस मिल गई है। बस को फिलहाल राप्तीनगर डिपो में रखा गया है और गोरखपुर से कसया मार्ग पर इसका ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है। अब परिवहन निगम इसके नियमित संचालन की तैयारी कर रहा है। यह बस गोरखपुर से सीधे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर के बीच चलाई जाएगी। डबल डेकर बस में 60 से ज्यादा यात्रियों के सफर की व्यवस्था है। AC होने से गर्मी में यात्रा आरामदायक रहेगी, जबकि इलेक्ट्रिक बस होने से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #GorakhpurLive
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 2, 2026