नवाबगंज: देवा के कटरा भिटठा में मोहल्लेवासियों ने कहा- सरकारी धन की हो रही बर्बादी, घटिया सामग्री से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क
देवा नगर पंचायत देवा के मोहल्ला कटरा भिटठा में चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने शनिवार करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि साइड बाउंड्री बनाने के लिए पुराने और टूटे हुए ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।