महोबा: महोबा के टपरन गांव की एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 28, 2026 महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के टपरन गांव निवासी गंगादीन कि 17 वर्षीय पुत्री दीक्षा ने बीती रात घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।