मंझनपुर: भीम आर्मी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में लोकतंत्र के चारों स्तंभों में आरक्षण समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
भीम आर्मी जय भीम संगठन ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम मांझ अख्तर को सौंपा। संगठन ने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लोकतंत्र के चारों स्तंभों में आरक्षण समेत कई अहम मांगें उठाईं।