सैदपुर: मानसून में जन-सुरक्षा के लिए JE दीपक कुमार की बेहतरीन पहल, बिजली के पोल कराए सुरक्षित, जानलेवा हादसों पर लगेगी रोक
मानसूनी बारिश के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्युत पोल और पोल स्टे (छरकी) में करंट उतरने से हुई कई हृदयविदारक घटनाओं के बीच सैदपुर विद्युत विभाग ने जन-सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल की है। अवर अभियंता दीपक कुमार के निर्देशन में विभाग ने सैदपुर नगर में लगे विद्युत पोलों के निचले हिस्से को प्लास्टिक से कवर कराने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।