शिवपुरी नगर: अभद्र टिप्पणी करने वाले घोसीपुरा के युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे हिंदू संगठन
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोसीपुरा में रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी ने शहर में आक्रोश पैदा कर दिया है। युवक की इस हरकत से नाराज होकर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।