कोतमा: खोडरी से जर्रा टोला मार्ग पर जेसीबी की टक्कर से एक युवक की मौत
Kotma, Anuppur | May 19, 2026 रविवार की रात्रि खोडरी से जरा टोला मार्ग पर वहां से जा रहे तीन बाइक स्वरों को जेसीबी चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें संदीप पांडे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राजेश गौतम और प्रवीण जायसवाल गंभीर रूप से घायल होगए। सोमवार 3:00 बजे पुलिस में जेसीबी को जप्त करते हुए अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।