रोहतक: सांपला खंड में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, घर के पास मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधा
Rohtak, Rohtak | Oct 7, 2026 सांपला खंड में आगामी 8 और 9 अक्तूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित होंगे, जहां गरीब एवं पात्र नागरिक घर के पास ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उपाध्यक्ष सतबीर सिंह के निर्देश पर ये शिविर सांपला स्थित पंचायत कार्यालय समेत गांवों की चौपालों में लगेंगे।