बक्सर: न्यायालय कर्मी चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, प्रशासन को चाबियां सौंपीं
Buxar, Buxar | Jan 16, 2025 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को 11 बजे पूर्वाह्न से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी है. जिसके कारण न्यायालय में कार्यालय स्तर के कार्य प्रभावित हो गए हैं. पहले दिन गुरुवार को न्यायालय परिसर में सुनापन छा गया है. न्यायालय के कार्यालय का कार्य प्रभावित हो गया है.