बक्सर: हत्या के मामले में तीन सगे भाई दोषी पाए गए, बक्सर एडीजे 8 ने फैसला सुरक्षित किया, पुरानी रंजिश में की थी हत्या
Buxar, Buxar | Jan 15, 2025 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह की अदालत ने हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को लगभग 3:30 बजे अपराह्न में तीन सगे भाइयों को दोषी पाया है. मामला बगेंन गोला थाना कांड संख्या 55/ 2021 से संबंधित है. बताते चले की पूर्व रंजिश में 9 जून 2021 को थाना के पोखरहां गांव के रहने वाले शुभम पांडेय की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी.