बक्सर: पूर्व सैनिक संघ के जिला कार्यालय में मनाया गया 77वां सेना दिवस, डीएम ने कहा प्रशासन और संघ के बीच सकारात्मक संबंध आवश्यक
Buxar, Buxar | Jan 15, 2025 नगर के अहिरौली स्थित बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ जिला इकाई के कार्यालय प्रांगण में देश का 77वां सेना दिवस समारोह बुधवार को लगभग 2:30 बजे मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह तथा मंच संचालन उद्घोषक जयप्रकाश जिद्दी और अवधेश मास्टर ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष द्वारा झंडा तोलन के बाद राष्ट्रीय गान के साथ हुआ.