बक्सर: ठंड के कारण 17 जनवरी तक जिले के सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Buxar, Buxar | Jan 15, 2025 बक्सर जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के सरकारी एवं निजी विद्यालय 17 जनवरी तक बंद रहेंगे. इसको लेकर जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जारी निर्देश जारी किया है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 का प्रयोग करते हुए 2 दिन विद्यालय बंद रहेगा.