विजयदशमी पर शिवपुरी पुलिस लाइन में अस्त्र-शस्त्र एवं वाहनों का वैदिक विधि से पूजन
शिवपुरी। विजयदशमी के पावन पर्व पर पुलिस परेड ग्राउंड शिवपुरी में धार्मिक परंपराओं के अनुसार अस्त्र-शस्त्र एवं पुलिस वाहनों का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं जिला कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा उपस्थित रहे। पूजन के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई। साथ ही जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
पर्व के अवसर पर पुलिस विभाग ने जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के संकल्प को भी दोहराया।
P.NEWZ INDIA
✍️ पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
#Hashtags
#Vijayadashami #ShivpuriPolice #ShivpuriNews #Dussehra2026 #YangchenDolkarBhutia #ArpitVerma #PoliceDepartment #PNEWZINDIA #शिवपुरी #विजयादशमी