शुजालपुर: शुजालपुर मंडी पुलिस ने चोरी की नकदी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 2.50 लाख रुपये नकद सहित कुल 4.20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अष्टा रोड स्थित चाय दुकान के पास उसके ऑफिस में घुसकर अज्ञात बदमाश नकदी चोरी