किशनगंज: BCMO प्रकरण में ग्रामीणों ने समर्थन किया, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली केलवाड़ा के सर्वसमाज के ग्रामीणों ने BCMO आरिफ शेख के समर्थन में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रकाशित खबर का खंडन करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आए बिना किसी को दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा षड्यंत्र कर BCMO की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।