गंगापुर: गंगापुर सिटी में चाय की दुकान पर एक युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर 6 मार्च 2024 को चाय की दुकान पर अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल कर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें जारिफ खान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी सेलू, सुरेंद्र गुर्जर पुत्र शिवचरण गुर्जर निवासी कुनकटा खुर्द, पंकज गुर्जर पुत्र बाबूलाल गुर्जर निवासी थली को गिरफ्तार किया।