गंगापुर: ग्राम उमरी में रेलवे विभाग द्वारा गेट नंबर 175/सी के पास बनाए जा रहे ऑवर ब्रिज के स्थान पर अन्दर पुलिया बनाई जाए
ज्ञापन में बताया कि रेलवे विभाग द्वारा ग्राम उमरी के रेलवे गेट नंबर 175/सी पर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज में ग्राम वासियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही आने वाले समय में उक्त ओवर ब्रिज का कोई उपयोग ग्राम वासियो के लिए नहीं रहेगा। क्योकि उक्त पुल का जहां उतार है, उससे आगे कोई गांव या बसावट किसी प्रकार की नहीं है तथा आगे चलकर वन विकाग की भूमि है।