गंगापुर: पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी ने गंगापुर सिटी शहर का किया औचक निरीक्षण
गंगापुर सिटी पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने बुधवार को गंगापुर सिटी शहर का औचक निरीक्षण । इस दौरान शहर में जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता रामकेश मीणा के साथ प्रातः तड़के भ्रमण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा। लीकेज की समस्या की रोकथाम एवं पेयजल की सुचारू आपूर्ति को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिये।