शाहपुरा: बिना परमिट दौड़ रही बारात बस पर परिवहन विभाग का शिकंजा, ₹51,500 का जुर्माना वसूला
जबलपुर मंडला से जबलपुर बरात लेकर आ रही एक यात्री बस को परिवहन विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल ने आज रविवार को 12 बजे नियमों के उल्लंघन पर पकड़ा। जांच में बस बिना वैध परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित होती पाई गई। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर आरटीओ परिसर में खड़ा कराया और वाहन स्वामी से 51,500 रुपये शास्ति व शमन शुल्क वसूल किया।