सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर टेलर ने बनाई REEL: वाराणसी में बटन ठीक करने के लिए दी थी शर्ट, पुलिस तलाश कर रही
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2024 वाराणसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी टेलर का वर्दी में वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब उस युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रहीं है। युवक का नाम आफताब है और वह साधौगंज चौकीप्रभारी की नेम प्लेट के साथ वर्दी पहनकर रील बना रहा है।