छात्राओं ने ली हर घर तिरंगा अभियान की शपथः 13 से 15 अगस्त तक घरों पर फहराएंगे तिरंगा, किया भारत माता का जयघोष
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को इस अभियान के साथ जुड़ने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने अपने घर पर 13 से 15 अगस्त तिरंगा फहराने की शपथ ली। इस दौरान स्कूल परिसर भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा।